भाजपा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने की राज्य सरकार से ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड भंग करने की मांग

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 May 2020 4:29 PM

विज्ञापन

भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉक्टर स्वप्न दासगुप्ता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कोविड-19 मुकाबला के लिए गठित ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की है.

विज्ञापन

भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉक्टर स्वप्न दासगुप्ता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कोविड-19 मुकाबला के लिए गठित ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की है. डॉक्टर दासगुप्ता ने कहा कि कोरोना से मुकाबले के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया था, लेकिन इस एडवाइजरी बोर्ड की मात्र एक बैठक हुई है. वह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी.

बोर्ड गठन के एक माह बीत चुके हैं. उसके बाद एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बैठक के अतिरिक्त और कोई भी काम नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री ने काफी तामझाम से एडवाइजरी बोर्ड की गठन की घोषणा की थी. एडवाइजरी बोर्ड के गठन के बाद प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन दिये गए थे, लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुख्यमंत्री बोर्ड के गठन के बाद भूल गयी हैं. फिलहाल सरकार की प्राथमिकता कोरोना से मुकाबला करने में होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना मुकाबले के लिए और गंभीर कदम उठाए जाने की जरूरत है.

ऐसी स्थिति में एडवाइजरी बोर्ड पर सरकारी खर्च की जगह नियंत्रण पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल एडवाइजरी बोर्ड को भंग करने की मांग की. आपको बता दें कि भाजपा बंगाल में ममता बनर्जी के ऊपर पहले ये आरोप लगा चुकी है कि मुख्यमंत्री कोरोना से लड़ने के लिए कोई गंभार कदम नहीं उठा रही है. इसके बजाय वो राजनीति करने में लगी हुई है. सिर्फ राज्य कि भाजपा प्रदेश इकाई ने ये आरोप नहीं लगाया है कि ममता बनर्जी राजनीति कर रही है. ऐसा आरोप राज्यपाल भी लगा चुके हैं

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola