ePaper

कोलकाता आये बांग्लादेशी सांसद तीन दिनों से लापता

Updated at : 21 May 2024 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता आये बांग्लादेशी सांसद तीन दिनों से लापता

बांग्लादेश स्थित झिनाइदह के सांसद व वहां सत्तारूढ़ अवामी लीग की कालीगंज इकाई के उप-जिलाध्यक्ष अनवारुल अजीम चिकित्सा के लिए कोलकाता आये थे. उसके बाद से ही परिवार के साथ उनका संपर्क टूट गया है.

विज्ञापन

इलाज के लिए घर से निकले अवामी लीग के नेता से नहीं हो रहा संपर्कसंवाददाता, कोलकाता बांग्लादेश स्थित झिनाइदह के सांसद व वहां सत्तारूढ़ अवामी लीग की कालीगंज इकाई के उप-जिलाध्यक्ष अनवारुल अजीम चिकित्सा के लिए कोलकाता आये थे. उसके बाद से ही परिवार के साथ उनका संपर्क टूट गया है. सांसद के परिजनों ने इस मामले में चिंता जतायी है. पिछले तीन दिनों से उनकी कोई खबर परिजनों को नहीं मिल पा रही है. लापता समझे जा रहे बांग्लादेशी सांसद की बेटी मुमतारीन फिरदौस ने ढाका में पुलिस को इस आशय की सूचना दी. सांसद के पीएस अब्दुल रऊफ ने बताया कि 11 मई को वह चिकित्सा के कोलकाता पहुंचे थे. पिछले गुरुवार को उनके साथ अंतिम बातचीत हुई थी. इसके बाद से ही उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी इसकी जानकारी दी गयी है. इसके बाद बांग्लादेश से दिल्ली व कोलकाता में संपर्क किया गया. जानकारी के मुताबिक सांसद इसके पहले भी इलाज के लिए यहां आ चुके हैं. वह भारतीय सिम का इस्तेमाल भी करते हैं. जानकारी के मुताबिक बैरकपुर कमिश्नरेट में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस की प्राथमिक जांच में अंतिम टावर लोकेशन बिहार में मिला है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola