बड़ाबाजार : गोदाम में लगी आग, मची अफरातफरी

बड़ाबाजार में गणेश टॉकीज के पास लोहिया अस्पताल के निकट गुप्ता लेन में एक बहुमंजिली इमारत में स्थित गोदाम में रविवार रात करीब 9.30 बजे आग लग गयी. खबर पाकर पांच इंजनों के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये.
कोलकाता. बड़ाबाजार में गणेश टॉकीज के पास लोहिया अस्पताल के निकट गुप्ता लेन में एक बहुमंजिली इमारत में स्थित गोदाम में रविवार रात करीब 9.30 बजे आग लग गयी. खबर पाकर पांच इंजनों के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. इमारत में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझायी. प्राथमिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी. घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










