भाजपा महिला कार्यकर्ता के घर पर हमला

उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता को मारा-पीटा गया. उसके बेटे को भी नहीं छोड़ा गया.
बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता को मारा-पीटा गया. उसके बेटे को भी नहीं छोड़ा गया. उसे घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया. ऐसे गंभीर आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं के समर्थकों पर लगे है. पीड़ित महिला का नाम बासंती विश्वास है. वह स्वरूपनगर के तेंतुलदिया खालधर इलाके की निवासी हैं. उनका दावा है कि वह भाजपा करती हैं. इसी कारण से तृणमूल के लोगों ने आकर हमला किया. सत्तारूढ़ दल ने आरोपों से इनकार किया. उन्होंने शिकायत की है कि स्थानीय तृणमूल नेता और उनके लोगों ने देर रात आकर हमला किया. उनके बेटे को घर से खींचकर बाहर किया गया. इतना ही नहीं घरों में तोड़फोड़ भी की गयी. उन्होंने आरोप लगाया है कि तृणमूल को नहीं वोट देने पर मारने की धमकी दी गयी है. इधर, स्वरूपनगर के तृणमूल नेता संजीव पाल ने सारे आरोपों से इनकार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




