ePaper

पश्चिम बंगाल के मंत्री बेचाराम मन्ना की कार जमालपुर में दुर्घटनाग्रस्त, आसनसोल से लौट रहे थे कोलकाता

Updated at : 13 Sep 2022 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मंत्री बेचाराम मन्ना की कार जमालपुर में दुर्घटनाग्रस्त, आसनसोल से लौट रहे थे कोलकाता

Becharam Manna Car Accident: मंत्री बेचाराम मन्ना मंगलवार सुबह आसनसोल गये थे. उन्होंने सुबह सात बजे कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की. सुफल बंगाल के दो मार्केटिंग केंद्रों का उद्घाटन किया था. इसके बाद वह कोलकाता लौट रहे थे. बर्दवान के जौ-ग्राम इलाके में मंत्री की कार का एक्सीडेंट हो गया.

विज्ञापन

Becharam Manna Car Accident: पश्चिम बंगाल के मंत्री बेचाराम मन्ना मंगलवार को बाल-बाल बच गये. पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के जौ-ग्राम स्थित दो नंबर हाईवे पर कोलकाता जाने के क्रम में राज्य के कृषि विपणन और पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री बेचाराम मन्ना की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

बाल-बाल बचे बेचाराम मन्ना

हालांकि मंत्री बेचाराम मन्ना इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गये. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंत्री के घुटने और गर्दन में चोट लगी है. सूत्रों के मुताबिक, मंत्री की कार काफिले में पुलिस की गाड़ी से टकरा गयी. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ. पुलिस ने बताया कि मंत्री बेचाराम मन्ना सुरक्षित हैं.

Also Read: West Bengal: बीरभूम में इंजीनियरिंग के छात्र का किया गया था अपहरण, फिरौती नहीं मिलने पर गला काट कर हत्या

सुबह आसनसोल गये थे मंत्री बेचाराम मन्ना

बताया जाता है कि मंत्री बेचाराम मन्ना मंगलवार सुबह आसनसोल गये थे. उन्होंने सुबह सात बजे कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की. सुफल बंगाल के दो मार्केटिंग केंद्रों का उद्घाटन किया था. इसके बाद वह कोलकाता लौट रहे थे. बर्दवान के जौ-ग्राम इलाके में मंत्री की कार का एक्सीडेंट हो गया.

पायलट कार से टकरायी मंत्री की कार

सूत्रों के मुताबिक, अचानक एक कार पायलट कार के सामने आ गयी. नतीजतन, पायलट ने अचानक ब्रेक लगा दी. तभी बेचाराम मन्ना की कार पायलट कार से जा टकरायी. मंत्री की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. खुद मंत्री भी घायल हो गये. सूत्रों के मुताबिक, मंत्री ने डॉक्टरों की सलाह ली. डॉक्टरों ने कहा कि उनकी चोटें गंभीर नहीं है.

इलाके में मच गया हड़कंप

हालांकि, इस दुर्घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया. मंत्री बेचाराम मन्ना की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया. बाद में पुलिस ने आकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा वाहनों का आवागमन सुचारु किया.

रिपोर्ट- मुकेश तिवारी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola