कोलियरी प्रबंधन पर मनमाना और तानाशाही रवैये का आरोप, एचएमएस ने उत्पादन ठप किया

Updated at : 20 May 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
कोलियरी प्रबंधन पर मनमाना और तानाशाही रवैये का आरोप, एचएमएस ने उत्पादन ठप किया

कोलियरी प्रबंधन पर मनमानी और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए एचएमएस इसीएल वेल्फेयर बोर्ड सदस्य विष्णुदेव नोनिया ने ईसीएल के काजोड़ा क्षेत्र के खासकाजोड़ा कोलियरी का तीन घंटे तक कामकाज ठप कर आंदोलन किया.

विज्ञापन

अंडाल.

कोलियरी प्रबंधन पर मनमानी और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए एचएमएस इसीएल वेल्फेयर बोर्ड सदस्य विष्णुदेव नोनिया ने ईसीएल के काजोड़ा क्षेत्र के खासकाजोड़ा कोलियरी का तीन घंटे तक कामकाज ठप कर आंदोलन किया. तीन घंटे तक चले आंदोलन के दौरान प्रबंधन ने एक लिखित अपील सभी से की कि कोलियरी के हित के लिए हड़ताल वापस ले और सारी मांगों पर बैठकर बात करें. उसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ. इस संबंध में विष्णुदेव नोनिया ने कहा कोलियरी प्रबंधक यह भूल जाता है कि खासकाजोड़ा में एचएमएस श्रमिक संगठन भी है. कुछ करने से पहले एचएमएस के साथ भी चर्चा जरूरी है जो प्रबंधन नहीं करता है. केवल किसी एक श्रमिक संगठन के इशारे परचलने का आरोप उन्होंने प्रबंधन पर लगाया.

उनका आरोप था कि प्रबंधन मनमाना रवैया अपनाता है. कोलियरी प्रबंधक ने स्टोर से रूफ बोल्ट भी बेच दिया जिसे ले जाते हुए श्रमिकों ने पकड़ा. 50 से भी अधिक रूफ बोल्ट टोटो मे ले जाया जा रहा था, जब पकड़ा तो गया तो अरूप कोल ने स्वीकार किया कि मेनैजर के कहने पर उन्हें वह लेकर जा रहा था. फिलहाल पकडे गये रुफ बोल्ट को अंडाल पुलिस के हवाले कर दिया गया,

प्रबंधन बिना कोई चर्चा किये ही काम करता है. इसलिए यह आंदोलन करना पड़ा अगर ऐसा ही रवैया रहा तो एचएमएस इससे भी बडी आंदोलन करेगी. इस दौरान एचएमएस के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल चटर्जी, शाखा नेता लड़ंतु नोनिया, प्रताप कुमार, मनोज नोनिया, जवाहर नोनिया तथा कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola