जीत के जश्न में पटाखा फोड़ने पर बवाल, 1 जख्मी

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

रविवार देर रात जब देशभर में टी20 विश्वकप क्रिकेट में भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा था, तभी दुर्गापुर के सिटी सेंटर इलाके में पटाखा फोड़ने को लेकर मारपीट की घटना हो गई.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

रविवार देर रात जब देशभर में टी20 विश्वकप क्रिकेट में भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा था, तभी दुर्गापुर के सिटी सेंटर इलाके में पटाखा फोड़ने को लेकर मारपीट की घटना हो गई. आरोप है कि नशे की हालत में नयनांशु भट्टाचार्य नामक व्यक्ति ने सौगत दासगुप्ता नामक युवक पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए विधाननगर महकमा अस्पताल भेजा गया.

स्थानीय सूत्रों की मानें, तो सिटी सेंटर के अतिथि गोष्ठपाल सरणी इलाके में रविवार देर रात कुछ युवक भारत की जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़ रहे थे. तभी पटाखा फोड़ने को लेकर एक व्यक्ति के साथ युवकों की बहस होने लगी. देखते-देखते बहस मारपीट में बदल गयी. आरोप है कि मारपीट के दौरान नयनांशु भट्टाचार्य ने सौगत दासगुप्ता पर ईंट से वार कर दिया. इस हमले में सौगत गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी नाक में चोट लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. सौगत का इल्जाम है कि हमलावर नशे की हालत में था. पीड़ित की शिकायत पर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola