बंगाल में इस बार खिल कर रहेगा कमल : केशव प्रसाद

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
बंगाल में इस बार खिल कर रहेगा कमल : केशव प्रसाद

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन-पत्र दाखिल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार कमल खिल कर रहेगा.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन-पत्र दाखिल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार कमल खिल कर रहेगा. बंगाल से गुंडागर्दी का खात्मा होगा.

गुंडे-बदमाश जेल की सलाखों के पीछे होंगे. बंग-भूमि पर अमन शांति बहाल होगी. घुसपैठियों को खदेड़ा जायेगा. रोजगार की वृद्धि होगी. कल-कारखाने लगेंगे. बंगाल की बेटियां, बच्चियां, महिलाएं सुरक्षित रहेंगी. कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होगी. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आप लोगों को किसी गुंडे-बदमाश से डरने की जरूरत नहीं है. हमलोग बंगाल में निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं. लोग अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें. इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने हुंकार भरी कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर यहां अमन चैन का शासन होगा. अराजकता व तुष्टीकरण को पृष्ठ-पोषण देनेवाली तृणमूल कांग्रेस सत्ता से बेदखल होगी.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola