भाजपा सत्ता में आयी तो रानीगंज मास्टर प्लान से धंसान पीड़ितों का होगा पुनर्वास : अमित शाह
Published by :AMIT KUMAR
Published at :13 Apr 2026 9:46 PM (IST)
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही रानीगंज मास्टरप्लान के तहत कोयलांचल में भूमिगत आग और धंसान से प्रभावित परिवारों को पुनर्वासित करने का काम सबसे पहले पूरा किया जाएगा.
विज्ञापन
अंडाल/रानीगंज.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही रानीगंज मास्टरप्लान के तहत कोयलांचल में भूमिगत आग और धंसान से प्रभावित परिवारों को पुनर्वासित करने का काम सबसे पहले पूरा किया जाएगा. 45 दिनों के अंदर राज्य सरकार के कर्मचारियों को बकाया डीए का भुगतान किया जाएगा और सातवां वेतन आयोग का गठन होगा. महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त की जाएगी और नौकरियों ने 33 फीसदी आरक्षण होगा. सोमवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के खन्द्रा इलाके में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री श्री शाह ने ये बातें कही. रानीगंज से भाजपा के उम्मीदवार पार्थ घोष, जामुड़िया से डॉ बिजन मुखर्जी, पांडवेश्वर के उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य आदि मंच पर उपस्थित थे.केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि चार मई के बाद राज्य में बहुत कुछ बदल जाएगा. पश्चिम बंगाल में चल रहा सिंडिकेट राज समाप्त होगा, जितने भी दंगे हुए हैं, सभी पर जांच कमेटी गठित की जाएगी. दीदी पूछती हैं कि राज्य में देने के लिए इतना पैसा कहां से आएगा? सिंडिकेट राज को बंद करके उस पैसे का उपयोग राज्य की जनता की भलाई में होगा. सरकार बनने के बाद सभी घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. ये घुसपैठिये हमारे संसाधनों का उपयोग करके हमें ही डराते हैं. चार मई के बाद इनकी खैर नहीं. मतदाताओं से उन्होंने अपील किया कि निर्भय और निडर होकर मतदान करें. इसबार का चुनाव अभूतपूर्व होगा. आपका वोट आप खुद देंगे. कहीं कोई रोक-टोक नहीं होगी. चार मई के बाद सबका हिसाब होगा. उन्होंने पांडवेश्वर के उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी के लिए कहा कि पिछले चुनाव में काफी कम मतों के अंतर से वह हार गये थे. इसबार उन्हें रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीत दिलाना है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




