सीबीआई अस्थायी कैंप के सील किये गये दो कमरे खोले गये

Updated at : 03 Jan 2023 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
सीबीआई अस्थायी कैंप के सील किये गये दो कमरे खोले गये

पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अस्थायी कैंप के सील किये गये दो कमरों को सीआईडी ने मंगलवार को रामपुरहाट महकमा अदालत के मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोल दिया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अस्थायी कैंप के सील किये गये दो कमरों को सीआईडी ने मंगलवार को रामपुरहाट महकमा अदालत के मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोल दिया है. हालांकि, कैंप का शौचालय सील ही रहेगा. असल में पिछले महीने बागटुई गांव में हिंसा व आगजनी घटना के मुख्य आरोपियों में से एक लालन शेख की अस्वाभाविक मौत सीबीआई की कस्टडी में हो गयी थी.

Also Read: TET Scam : तापस मंडल के बदले सुर, सीबीआई के सामने खोली माणिक भट्टाचार्य की पोल
मामले की जांच में जुटी सीआईडी

मामले की जांच सीआईडी कर रही है. जांच के बाबत, सीआईडी ने रामपुरहाट स्थित सीबीआई के उस अस्थायी कैंप के दो कमरों व शौचालय को सील कर दिया था. शौचालय में ही लालन का शव लटका मिला था. सीबीआई ने उस अस्थायी कैंप के सील हिस्सों को खोलने के लिए रामपुरहाट महकमा अदालत में अर्जी दाखिल की थी. सुनवाई के दौरान निचली अदालत ने सीआईडी को तीन जनवरी को उस अस्थायी कैंप में शौचालय को छोड़कर के सील हिस्सों को खोलने का निर्देश दिया था.

Also Read: पानागढ़ से पालसिट राजमार्ग के विस्तार से औद्योगिक विकास के खुलेंगे आयाम
सीआईडी के अधिकारियों और रामपुरहाट पुलिस के बीच हुई थी बात

सीबीआई ने हाईकोर्ट में भी आवेदन किया था. इस मामले को लेकर हाईकोर्ट ने सीआईडी के जांच को लेकर नाराजगी जताते हुए फटकार भी लगाया था. इस मामले को लेकर हाईकोर्ट ने सीआईडी के डीआईजी को हस्तक्षेप करने की बात कही थी. बताया जाता है की गत सोमवार को ही सीआईडी के डीआईजी रामपुरहाट पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने गत मंगलवार को सीआईडी के अधिकारियों और रामपुरहाट पुलिस से बातचीत की थी. इस मामले को लेकर सीआईडी के उच्च अधिकारी रामपुरहाट अदालत पहुंचे थे. इसके बाद ही अदालत ने आगामी 3 जनवरी तक सीबीआई के अस्थाई कैंप के सिल दो कमरों को खोलने का निर्देश सीआईडी को दिया था.

Also Read: West Bengal Breaking News : ईडी के चार्जशीट को पार्थ चटर्जी ने दी चुनौती,कोर्ट में दायर की अपील

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी पानागढ़

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola