रानीसायर मोड़ पर कोयला लदा ट्रक पलटा, लग गया लंबा जाम, आवाजाही बाधित
Updated at : 20 Feb 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह जामुड़िया थाना क्षेत्र के रानीसायर मोड़ पर आसनसोल-दुर्गापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) - 19 पर कोयला लाद कर जा रहा ट्रक तेज रफ्तार में बेकाबू होकर उलट गया. सुबह लगभग 6:30 बजे हुए हादसे में ट्रक के पलटते ही उस पर लदा सारा कोयला सड़क पर बिखर कर फैल गया. इसकी वजह से दुर्गापुर की ओर जानेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग का एक लेन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया.
विज्ञापन
जामुड़िया.
गुरुवार को सुबह जामुड़िया थाना क्षेत्र के रानीसायर मोड़ पर आसनसोल-दुर्गापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) – 19 पर कोयला लाद कर जा रहा ट्रक तेज रफ्तार में बेकाबू होकर उलट गया. सुबह लगभग 6:30 बजे हुए हादसे में ट्रक के पलटते ही उस पर लदा सारा कोयला सड़क पर बिखर कर फैल गया. इसकी वजह से दुर्गापुर की ओर जानेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग का एक लेन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया. वहां गाड़ियों का लंबा जाम लग गया. हालांकि, इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. लेकिन नेशनल हाइवे पर लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे यात्रियों को भारी जाम का सामना करना पड़ा. घटना के बाद उस ट्रक के चालक व खलासी फरार बताये जा रहे हैं. उधर, घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाने की पुलिस वहां पहुंची और क्रेन के सहारे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटा कर बगल में किया गया. फिर जेसीबी मशीन लगा कर सड़क पर बिखरे कोयले को भी हटाया गया. उस दौरान पुलिस ने वहां खड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग यानी रानीसायर सर्विस रोड से होकर गुजारा. इस घटना के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात पर जल्द ही काबू पा लिया गया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन के सहारे हटाने और बिखरे कोयले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जेसीबी लगा कर हटाने के बाद वहां से गाड़ियों व वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई. उक्त ट्रक के चालक व खलासी की तलाश में पुलिस लग गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




