ममता ने रामनवमी पर रघुनाथगंज हिंसा का ठीकरा भाजपा पर फोड़ा

Updated at : 28 Mar 2026 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
ममता ने रामनवमी पर रघुनाथगंज हिंसा का ठीकरा भाजपा पर फोड़ा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिला के रघुनाथगंज इलाके में रामनवमी के जुलूस के दौरान इलाके में हंगामा होने को लेकर भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि चुनाव आयोग के साथ मिलकर भाजपा ने वहां के अधिकारियों का तबादला किया और अपने लोगों को लाकर वहां हिंसा भड़कायी. आयोग के नियंत्रण में संचालित प्रशासन हिंसा रोकने में पूरी तरह विफल रहा है.

विज्ञापन

अंडाल/जामुड़िया.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिला के रघुनाथगंज इलाके में रामनवमी के जुलूस के दौरान इलाके में हंगामा होने को लेकर भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि चुनाव आयोग के साथ मिलकर भाजपा ने वहां के अधिकारियों का तबादला किया और अपने लोगों को लाकर वहां हिंसा भड़कायी. आयोग के नियंत्रण में संचालित प्रशासन हिंसा रोकने में पूरी तरह विफल रहा है. जनता से माफी मांगते हुए बोलीं कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी, इसके लिए जिम्मेदार किसी को नहीं छोड़ा जाएगा. रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार कालोबरन मंडल के समर्थन में शनिवार को खान्द्रा फुटबॉल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोलीं. मंच पर रानीगंज के उम्मीदवार के साथ जामुड़िया के उम्मीदवार हरेराम सिंह, कुल्टी के उम्मीदवार अभिजीत घटक, पांडवेश्वर के उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के साथ इलाके के तृणमूल नेता उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की अनदेखी के बावजूद राज्य ने विकास कार्यों की गति को बाधित नहीं होने दिया. 1.20 करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया, लाखों किलोमीटर सड़क का निर्माण किया, मल्टी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, काजी नजरुल नजरुल विश्वविद्यालय, अंडाल एयरपोर्ट, नया जिला, पुलिस कमिश्नरेट सब कुछ तृणमूल की सरकार ने दिया. लक्खी भंडार, युवा साथी सहित दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है, जो आजीवन चलेंगी. रानीगंज धंसान प्रभावित इलाका है. लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 700 करोड़ रुपये की लागत से छह हजार फ्लैट का निर्माण किया गया है. चार हजार बन रहा है. मनुष्य का जीवन सबसे कीमती है, फ्लैटों में शिफ्ट करने पर दो-दो फ्लैट तक एक परिवार को दिया जा सकता है. जीवन सबसे कीमती होती है. उन्होंने कहा कि बंगाल जीत के साथ दिल्ली को जीतने की तैयारी है.

विवादों में रहे विधायक हरेराम सिंह के बेटे को मंच से दी चेतावनी

जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह के पुत्र समय-समय पर विवादों से जुड़े हैं. जिसकी नियमित सूचना मुख्यमंत्री को जाती रही है. इसे लेकर विधायक श्री सिंह को मंच पर मुख्यमंत्री के रोष का सामना करना पड़ा. चुनावी सभा के मंच से अपने पार्टी के उम्मीदवारों का परिचय कराने के दौरान जब हरेराम सिंह की बारी आयी, तो मुख्यमंत्री ने खुली सभा में ही कह दिया हरेराम को एक अनुरोध कर रही हूं कि तुम्हारे लड़के को बोलो कि लालबत्ती की गाड़ी का उपयोग न करें, अभी से मैं सतर्क कर रही हूं. मुख्यमंत्री के पूरे कार्यक्रम में यही विषय सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी. तुरंत ही रील बनकर हरेक के मोबाइल पर मुख्यमंत्री का यह चेतावनी संदेश घूमने लगा.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola