21 की शहीद दिवस सभा को लेकर तृणमूल ने न्यू केंदा से निकाली रैली

Updated at : 17 Jul 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
21 की शहीद दिवस सभा को लेकर तृणमूल ने न्यू केंदा से निकाली रैली

21 जुलाई को धर्मतल्ला में होने वाली शहीद सभा को सफल बनाने को लेकर जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस की ओर से गुरुवार को न्यू केंदा मोड़ ब्लॉक दो कार्यालय से खास केंदा तक जुलूस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अंडाल.

21 जुलाई को धर्मतल्ला में होने वाली शहीद सभा को सफल बनाने को लेकर जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस की ओर से गुरुवार को न्यू केंदा मोड़ ब्लॉक दो कार्यालय से खास केंदा तक जुलूस का आयोजन किया गया जुलूस के पश्चात आयोजित सभा के दौरान तृणमूल कर्मी,समर्थकों से कोलकाता में आयोजित होने वाले 21जुलाई की सभा को सफल बनाने के लिए सभी को शामिल होने का आह्वान किया गया.सभा के मंच से जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि 21 जुलाई तृणमूल कांग्रेस के लोगों के लिए एक भावनात्मक दिन होता है 21 जुलाई 1993 को ममता बनर्जी के नेतृत्व में परिचय प्रमाण पत्र की मांग पर महाकरण अभियान किया गया था उस दिन ममता बनर्जी के नेतृत्व में लाखों की तादाद में कार्यकर्ता राइटर्स की तरफ जा रहे थे जिसे देखकर तत्कालीन वामपंथी मुख्यमंत्री ज्योति बसु और उनके अधिकारियों की नींद उड़ गयी थी और इस लिए उस दिन ज्योति बसु के आदेश पर पुलिस ने जुलूस को रोकने के लिए गोलियाँ चलाई जिसमे 13 माताओं की गोद सूनी हो गई उसी दिन की याद में हर वर्ष 21 जुलाई को तृणमूल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोलकाता में शहीद सभा में उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटते हैं जुलूस के दौरान जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ राना, उपाध्यक्ष दिनेश चक्रवर्ती, महासचिव अशीत मंडल, महिला तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुतुल बनर्जी,जिला परिषद सदस्य लतीफा काजी,तृणमूल कांग्रेस नेता उदीप सिंह,लालटू काजी,संदीप सिंहा,जगन्नाथ सेठ,महेश पासवान, सोमनाथ चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola