बुदबुद में कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कीर्ति आजाद रहे शामिल

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद बाजार क्षेत्र में गुरुवार को आयोजित कलश यात्रा में बर्दवान-दुर्गापुर के सांसद कीर्ति आजाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

विज्ञापन

पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद बाजार क्षेत्र में गुरुवार को आयोजित कलश यात्रा में बर्दवान-दुर्गापुर के सांसद कीर्ति आजाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान गलसी विधानसभा सीट से तृणमूल प्रत्याशी आलोक कुमार माझी भी शामिल हुए.

भक्ति और परंपरा का संगम

यात्रा की शुरुआत स्थानीय मंदिर परिसर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया. ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच यात्रा ने पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया. सांसद कीर्ति आजाद ने इस दौरान लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं.

गलसी प्रत्याशी आलोक कुमार माझी ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola