पुरुलिया : ट्रक व बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2024 12:55 AM
पुलिस ने मृतकों के नाम पिंटू बाउरी (19) देबू बाउरी (26) तथा संजीव मोहाली (39) बताये हैं.
पुरुलिया. ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी. शनिवार रात जिले के टामना थाना क्षेत्र के जमशेदपुर पुरुलिया 32 नंबर राष्ट्रीय मार्ग के काड़ामारा गांव के समक्ष यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने मृतकों के नाम पिंटू बाउरी (19) देबू बाउरी (26) तथा संजीव मोहाली (39) बताये हैं. ये सभी पुरुलिया शहर के सात नंबर वार्ड अंतर्गत चिड़ाबारी इलाके के रहने वाले थे. पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात ये तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बलरामपुर से पुरुलिया अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पुरुलिया की ओर से आ रहे एक ट्रक के साथ मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गयी. मोटरसाइकिल पर सवार ये तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें तुरंत पुरुलिया देवेन महतो सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक राजू शाह को गिरफ्तार कर लिया. रविवार को राजू साह को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया जहां उसकी जमानत याचिका नामंजूर करते हुए उसे जेल हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










