ममता की चुनावी सभा में पुराने सेनापति अपूर्व मुखर्जी
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
लंबे समय के बाद दुर्गापुर के पुराने तृणमूल कांग्रेस नेता और दुर्गापुर के पूर्व मेयर व भूतपूर्व विधायक अपूर्व मुखर्जी को अपने पुराने लय में देखा गया.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
लंबे समय के बाद दुर्गापुर के पुराने तृणमूल कांग्रेस नेता और दुर्गापुर के पूर्व मेयर व भूतपूर्व विधायक अपूर्व मुखर्जी को अपने पुराने लय में देखा गया. इसे देख दुर्गापुर के तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया. इस दिन दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में हो रहे तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की जनसभा में दीदी के पुराने खास अनुगामियों में से एक दुर्गापुर के भूमिपुत्र अपूर्व मुखर्जी ने ना केवल मंच साझा किया. बल्कि अपने चिर-परिचित अंदाज में तृणमूल उम्मीदवार के पक्ष में भाषण दिया. उनके भाषण ने सभा में उपस्थित लोगों में जोश भर दिया. बताया जाता है कि सभा की समाप्ति के बाद मंच से उतरने के दौरान अपूर्व मुखर्जी के अभिवादन करने पर ममता बनर्जी ने उनके साथ आत्मीयता के साथ बातचीत की. बातचीत के बाद उन्होंने अपूर्व मुखर्जी के कान में कुछ कहा. जानकारों का मानना है कि ममता बनर्जी के साथ मंच साझा करने और उम्मीदवारों के समर्थन में उनके भाषण ने दुर्गापुर के तृणमूल कांग्रेस खेमे को काफी राहत दी है. बताया जाता है कि इससे पहले भी पार्टी सुप्रीमो ने अपूर्व मुखर्जी को तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के चुनावी अभियान में शामिल होने का निर्देश दिया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










