पांच तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की तस्वीरों के साथ निकाली गयी झांकी, विकास का होगा प्रचार

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रचार में नया आयाम जोड़ने के लिए गुरुवार सुबह दुर्गापुर में एक खास झांकी (टेबलों )का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रचार में नया आयाम जोड़ने के लिए गुरुवार सुबह दुर्गापुर में एक खास झांकी (टेबलों )का उद्घाटन किया गया. दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार ने इस्पात नगरी में अपने निवास स्थान से इस झांकी का उद्घाटन किया, इस पहल को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में काफी उत्साह है. इस झांकी में पांच तृणमूल उम्मीदवारों की एक साथ तस्वीरें हैं, जो इलाके में घूम-घूम कर सत्तााधारी पार्टी के जन-प्रतिनिधियों के विकास कार्यों का प्रचार करेगी.

संगठन की एकता व ताकत का संदेश देने की कोशिश

झांकी में दुर्गापुर पूर्व विधानसभा उम्मीदवार सीट के प्रदीप मजूमदार, दुर्गापुर पश्चिम सीट के उम्मीदवार कवि दत्ता, रानीगंज विधानसभा सीट के उम्मीदवार कालोबरण मंडल, पांडवेश्वर विधानसभा सीट के उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती और गलसी विधानसभा सीट उम्मीदवार आलोक माझी शामिल हैं.

उम्मीदवारों का बढ़ाना है प्रोफाइल

इसके जरिए तृणमूल कांग्रेस कई निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों को एक साथ पेश करके संगठन की एकता और ताकत का संदेश देने की कोशिश कर रही है. पार्टी ने बताया है कि इस झांकी का मुख्य मकसद सिर्फ उम्मीदवारों का प्रोफाइल बढ़ाना ही नहीं है, बल्कि राज्य सरकार के विभिन्न विकास परियोजनाओं और कामों को लोगों तक पहुंचाना भी है.झांकी तृणमूल सरकार की विभिन्न जनकल्याण पहलों, जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास और कई अन्य परियोजनाओं का प्रचार करेगी. इसके साथ ही पार्टी के चुनाव घोषणापत्र की मुख्य बातें भी आम लोगों के सामने पेश की जाएंगी. तृणमूल कांग्रेस का मकसद इस झांकी के ज़रिए लोगों से और करीब आना और भाजपा के खिलाफ़ लोगों की राय को और मज़बूत करना है.

पार्टी के काम और भावी योजनाओं से लोग होंगे रूबरू

पार्टी नेताओं का मानना है कि इस झांकी को इलाके में घुमाने से आम लोगों को पार्टी के काम और भविष्य की योजनाओं का आसानी से अंदाज़ा हो जाएगा. प्रदीप मजूमदार ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ सालों में काफ़ी विकास हुआ है. हम उन कामों को लोगों के सामने साफ़ तौर पर पेश करना चाहते हैं. साथ ही विधायक रहते हुए उम्मीदवारों ने अपने इलाकों में जो विकास के काम किए हैं, उनकी भी जानकारी इस झांकी के ज़रिए दी जाएगी.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola