ससुराल गये बेटे का पता नहीं, परिवार ने घेरा थाना

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली थाना क्षेत्र में एक युवक के लापता होने के मामले को लेकर गुरुवार को पीड़ित परिजनों ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली थाना क्षेत्र में एक युवक के लापता होने के मामले को लेकर गुरुवार को पीड़ित परिजनों ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि बेलेघाटा उखड़ा ग्राम निवासी सलीम शेख पांच दिन पहले अपने ससुराल गया था और अब तक घर नहीं लौटा है. परिजनों का कहना है कि विवाह के दो दिन बाद सलीम शेख ससुराल गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है. पीड़ित परिवार के अनुसार 21 जनवरी को घाट सिउड़ी खानपुर ग्राम में सलीम शेख का विवाह हुआ था. विवाह के बाद वह ससुराल गया, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने युवक का अपहरण कर उसे गायब कर दिया है. परिजनों ने बताया कि इस संबंध में पूर्वस्थली थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इसी से आक्रोशित होकर परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और विक्षोभ जताया. पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने अविलंब मामले की जांच शुरू नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola