दिनदहाड़े महिला ने युवक की धारदार हथियार से कर दी हत्या, गिरफ्तार

Updated at : 19 Feb 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
दिनदहाड़े महिला ने युवक की धारदार हथियार से कर दी हत्या, गिरफ्तार

पूर्व बर्दवान जिले के कालना थाना इलाके के रानीबांध में दिनदहाड़े एक महिला ने एक युवक की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी. घटना को देख लोगों में दहशत फैल गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

वहीं शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए कालना महकमा अस्पताल भेज दिया गया है. मृत युवक का नाम शमीम मंडल (30) है. पुलिस ने बताया कि मृतक थाना क्षेत्र के कोपुडांगा का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि मृत युवक उक्त हमलावर महिला को बहन मानता था. मंगलवार को भी उक्त महिला ने मृतक के घर पर आकर धमकी दी थी.

बुधवार को सरेआम चाकू से गोद कर उसकी नृशंस हत्या कर दी. मृत युवक की मां शरीफा बीबी ने बताया कि आरोपी महिला का नाम नयन है. उसी ने सुबह ग्यारह बजे उनके बेटे को सरेआम बीच बाजार में धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की है. उसकी फांसी की मांग मृतक की मां ने की है. पुलिस ने बताया कि हत्या के सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola