मेमारी में दिनदहाड़े किसानों से 1.78 लाख की छिनतई

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आयी है. झिकरा कमरशाल स्टोर से सटे इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे दो किसानों से लाखों नगद से भरा बैग छीन लिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है.

बैंक से लौटते समय वारदात

पीड़ित सोमेश्वर पाल और माणिक चटर्जी ने पुलिस को बताया कि वे दोनों एक राष्ट्रीय बैंक से कुल 1 लाख 78 हजार रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. दोपहर करीब एक बजे झिकरा स्टोर के पास अचानक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पहुंचे और हमला कर दिया. आरोप है कि बदमाशों ने सोमेश्वर पाल को खींचकर गिराया और उनके हाथ में मौजूद रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए.

बैग में नगद के साथ बैंक दस्तावेज

पीड़ितों के अनुसार बैग में 1 लाख 78 हजार रुपये थे, जो सभी 500 रुपये के नोटों में थे. इसके साथ दोनों के बैंक पासबुक और चेकबुक भी बैग में रखे थे. घटना के बाद मेमारी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. व्यस्त सड़क पर हुई इस लूट की घटना ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola