दुर्गापुर स्टील प्लांट टाउनशिप में जर्जर सड़कों से बढ़ी परेशानी, लोगों में आक्रोश

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 19 Mar 2026 9:41 PM

विज्ञापन

दुर्गापुर स्टील प्लांट टाउनशिप के कई इलाकों में जर्जर सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

दुर्गापुर स्टील प्लांट टाउनशिप के कई इलाकों में जर्जर सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खराब सड़कों से उड़ रही धूल पूरे इलाके को प्रदूषित कर रही है, वहीं ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरना दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि न ठेकेदार और न ही इस्पात प्रबंधन इस समस्या को गंभीरता से ले रहा है, जिससे नाराजगी लगातार बढ़ रही है.

कई प्रमुख सड़कें बदहाल, अधूरा निर्माण बना मुसीबत

बेनाचिटी बाजार संलग्न हर्षवर्धन रोड, अकबर रोड, लाल मैदान सड़क और सेकेंडरी रोड की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. सड़क निर्माण का जिम्मा डीएसपी नगर प्रशासन पर है, लेकिन महीनों से नवीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ है. कुछ सड़कों का ठेका दिए जाने के बावजूद ठेकेदार ने सड़क को उखाड़कर अधूरा छोड़ दिया है, जिससे हालत और खराब हो गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर्षवर्धन इलाके की सड़क दो महीने से अधूरी पड़ी है, जिससे आवाजाही मुश्किल हो गयी है और आये दिन हादसे हो रहे हैं.

राजनीतिक दलों की चुप्पी पर सवाल

विधानसभा चुनाव नजदीक होने के बावजूद इस समस्या पर कोई भी राजनीतिक दल खुलकर सामने नहीं आया है. लोगों का कहना है कि जनसमस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर वे आंदोलन करेंगे.

प्रबंधन ने जल्द काम पूरा करने का दिया आश्वासन

डीएसपी जनसंपर्क विभाग के अधिकारी बीडी राय ने बताया कि कुछ सड़कों पर काम शुरू हो चुका है और बाकी कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola