जामुड़िया के संवेदनशील बूथ क्षेत्रों का सीपी ने किया दौरा
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
अगले माह होनेवाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट(एडीपीसी) के पुलिस आयुक्त(सीपी) डॉ प्रणव कुमार ने सोमवार को जामुड़िया थाना क्षेत्र के संवेदनशीन बूथ अंचलों का दौरा किया और उस इलाके के लोगों से बात करके उनमें विश्वास बहाल करने का प्रयास किया कि पुलिस सदैव उनके साथ है.
विज्ञापन
आसनसोल/जामुड़िया.
अगले माह होनेवाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट(एडीपीसी) के पुलिस आयुक्त(सीपी) डॉ प्रणव कुमार ने सोमवार को जामुड़िया थाना क्षेत्र के संवेदनशीन बूथ अंचलों का दौरा किया और उस इलाके के लोगों से बात करके उनमें विश्वास बहाल करने का प्रयास किया कि पुलिस सदैव उनके साथ है. वे लोग निश्चिंत होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. इसे लेकर उन्हें किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है. पुलिस आयुक्त ने चुरुलिया, रुईदासपाड़ा, राखाकुड़िया, बाजार इलाके में जाकर लोगों से मुलाकात की. पुलिस आयुक्त को देख कर लोग काफी उत्साहित रहे. उन्होंने रूट मार्च में भी शामिल होकर मतदान के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने का कार्य किया.गौरतलब है कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग(ईसीआइ) ने राज्य में अभूतपूर्व चुनाव कराने की तैयारी की है. इसे लेकर छह सूत्री हिदायतें जारी की गयी हैं. भयमुक्त चुनाव, हिंसा मुक्त चुनाव, प्रभाव मुक्त चुनाव, फर्जी मतदान पर रोक, बूथ जाम और सोर्स जाम कहीं ना हो, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी है. जिसे लेकर हरसंभव प्रयास जारी है. छह हिदायतों पर पूरी तरह से अमल करने को लेकर पुलिस आयुक्त ने सभी थानों में बैठक की और अब लोगों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










