पुरुलिया में दोहरी चुनावी सभाओं से केंद्र पर ममता का हल्लाबोल

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 28 Mar 2026 9:17 PM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर और काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं कीं.

विज्ञापन

पुरुलिया.

विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर और काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं कीं. रघुनाथपुर में इनानपुर फुटबॉल मैदान और काशीपुर में सेवाब्रती संघ मैदान में आयोजित सभाओं में जुटे ढेर सारे लोगों को संबोधित करते हुए ममता ने केंद्र की भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर जम कर घेरा.

औद्योगीकरण, पर्यटन व रोजगार पर जोर

रघुनाथपुर की सभा में ममता बनर्जी ने कहा कि जंगलसुंदरी कर्मनगरी परियोजना के तहत 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश से औद्योगीकरण का काम चल रहा है, जिससे डेढ़ लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है. उन्होंने बताया कि डानकुनी से रघुनाथपुर तक औद्योगिक कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है. जयचंडी पहाड़ क्षेत्र में पर्यटन और ग्रामीण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है.

भाजपा पर आरोप, योजनाओं का जिक्र

काशीपुर की सभा में ममता बनर्जी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में लगातार काम हुआ है. उन्होंने भाजपा पर सामाजिक विभाजन और सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया. मतदाता सूची से नाम हटाने के मुद्दे पर उन्होंने इसे साजिश बताया और कहा कि वैध मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कन्याश्री, युवाश्री और लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आगे हर परिवार को पक्का घर और घर-घर पानी देने का काम तेज किया जाएगा.

उम्मीदवारों का परिचय, अगले कार्यक्रम की तैयारी

सभा के अंत में ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों का परिचय कराया और आदिवासी कलाकारों के साथ नृत्य में भी हिस्सा लिया. इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से पुरुलिया पहुंचीं और शहर के एक जैन मंदिर में दर्शन किये. रविवार को वह मानबाजार विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल उम्मीदवार संध्यारानी टुडू के समर्थन में सभा करेंगी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola