दामोदर नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

गुरुवार को पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र के पल्ला रोड इलाके में दामोदर नदी में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

गुरुवार को पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र के पल्ला रोड इलाके में दामोदर नदी में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी. मृत किशोर का नाम अर्णव बनर्जी(17) बताया गया है. पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंच गयी है. डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप के लोगों को तलाश में लगाया गया. पुलिस ने बताया कि चार दोस्त नदी में नहाने गये थे.

तभी अर्णव बनर्जी नहाने के दौरान फिसल कर गहराई में चला गया और डूब गया. वह उक्त थाना क्षेत्र के चिनुई ग्राम का रहनेवाला था. डिजास्टर मैनेजमेंट और स्थानीय मछुआरों की ढाई घंटे की खोजबीन के दौरान जाल में फंसने से शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. घटना से इलाके में शोक की लहर छा गयी.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola