बंगाल में लायें डबल इंजन सरकार फिर देखें विकास की रफ्तार : शुभेंदु अधिकारी

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

गुरुवार शाम फूलझड़ मोड़ स्थित पूजा मैदान में भाजपा की चुनावी सभा आयोजित हुई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापुर पूर्व सीट के भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर बनर्जी और दुर्गापुर पश्चिम सीट के पार्टी प्रत्याशी लखन घरुई के समर्थन में प्रचार किया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

गुरुवार शाम फूलझड़ मोड़ स्थित पूजा मैदान में भाजपा की चुनावी सभा आयोजित हुई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापुर पूर्व सीट के भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर बनर्जी और दुर्गापुर पश्चिम सीट के पार्टी प्रत्याशी लखन घरुई के समर्थन में प्रचार किया. चुनावी सभा के मंच से उन्होंने पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की अपील करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा.

राज्य सरकार पर लगाये कई आरोप

सभा में उन्होंने वाम मोर्चा और तृणमूल सरकार के कार्यकाल को लेकर आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि बीते वर्षों में राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था की समस्या बढ़ी है. साथ ही रानीगंज और दुर्गापुर क्षेत्र में माफिया गतिविधियों का जिक्र करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है. उन्होंने अवैध खनन और तस्करी के मुद्दे भी उठाए. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार जरूरी है. भाजपा के घोषणा-पत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया जाएगा.

सभा के अंत में विभिन्न दलों से आए कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा. इस दौरान पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिजीत ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिल मंडल, सुब्रत मिश्रा, प्रदीप मंडल, राजीव बनर्जी, बूबा मुखर्जी, कृष्ण माल, शुभ्रा प्रसाद, तरुण दास सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola