परीक्षाओं के बीच बिजली कटौती पर बिफरे साधन राय, इसीएल प्रबंधन पर तृणमूल का हल्लाबोल

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 07 Feb 2026 9:43 PM

विज्ञापन

इसीएल के सातग्राम श्रीपुर एरिया के निघा कोलियरी पीट पर शनिवार को तृणमूल कांग्रेस द्वारा एक पीट सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामुड़िया.

इसीएल के सातग्राम श्रीपुर एरिया के निघा कोलियरी पीट पर शनिवार को तृणमूल कांग्रेस द्वारा एक पीट सभा का आयोजन किया गया. इस सभा के माध्यम से तृणमूल नेतृत्व ने कोलियरी प्रबंधन के मनमाने रवैये और स्थानीय समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया.

सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष साधन राय ने प्रबंधन पर तीखा प्रहार किया. कहा कि फिलहाल राज्य में माध्यमिक परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में प्रबंधन की ओर से तानाशाही रुख अपनाते हुए बिजली काट दी जा रही है. इससे न केवल परीक्षार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि आम लोगों को भी भारी असुविधा हो रही है.

साधन राय ने इसीएल के नियमों का हवाला देते हुए कहा की ईसीएल की सीएसआर योजना के तहत खदान के 200 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को मुफ्त बिजली सेवा देने का प्रावधान है. प्रबंधन अब आर्थिक संकट का बहाना बनाकर लोगों का हक छीनने की कोशिश कर रहा है, जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

सड़कों पर बहते पानी व जल संकट पर घेरा

बिजली के साथ-साथ जल निकासी और पेयजल की समस्या पर भी चर्चा की गई. तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि खदान के अंदर से निकलने वाले पानी को प्रबंधन बेवजह सड़कों पर बहा रहा है, जिससे सड़कें जर्जर हो रही हैं और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं.मांग की गई कि इस पानी को बर्बाद करने के बजाय निंघा इमली धौड़ा के लोगों को सप्लाई किया जाए ताकि क्षेत्र में गहराते जल संकट का समाधान हो सके.

इस पिट सभा के दौरान तृणमूल नेता सिंटू भुईंया , वार्ड 10 की पार्षद उषा पासवान, वार्ड अध्यक्ष सुवर्ण चट्टोराज और भोला पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित थे. वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने अपना रवैया नहीं बदला, तो आनेवाले दिनों में और उग्र आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola