परिवर्तन यात्रा में शुभेंदु अधिकारी का तृणमूल कांग्रेस पर हमला
Published by :AMIT KUMAR
Published at :11 Mar 2026 9:42 PM (IST)
विज्ञापन

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत मंगलवार शाम बरजोरा हाइस्कूल फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित जनसभा में राज्य के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल सरकार पर तीखा हमला बोला.
विज्ञापन
बांकुड़ा.
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत मंगलवार शाम बरजोरा हाइस्कूल फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित जनसभा में राज्य के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यदि बंगाल के 75 प्रतिशत हिंदू रिफ्यूजी नहीं बनना चाहते हैं तो उन्हें कमल के निशान वाली भाजपा को वोट देना चाहिए.सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
सभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है. उन्होंने हिंदू, आदिवासी और परंपरावादी समाज से जागने की अपील की. उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने राज्य पुलिस और प्रशासन को स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव कराने की जिम्मेदारी याद दिलाई थी. मुख्यमंत्री के धरने को लेकर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अदालत की टिप्पणी के बाद धरना समाप्त करना पड़ा. उन्होंने दावा किया कि इस बार राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है.
रोजगार और शासन को लेकर भाजपा का दावा
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में उद्योग और रोजगार की स्थिति खराब है. उन्होंने आरोप लगाया कि इंडस्ट्रियल एरिया होने के बावजूद इलाके के कई युवाओं को काम नहीं मिल रहा और उन्हें दूसरे राज्यों में काम के लिए जाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और उत्तर प्रदेश की तरह सुशासन देने की कोशिश की जायेगी. सभा में बिष्णुपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष तपस बोस, पूर्व अध्यक्ष सुजीत अगस्ती, अधिवक्ता बिलेश्वर सिंह समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे.तृणमूल विधायक का पलटवार
इस मामले में बरजोरा के तृणमूल विधायक आलोक मुखर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंगाल की जनता शुभेंदु अधिकारी के बयान का जवाब देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा परिवर्तन यात्रा के नाम पर राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य की जनता किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




