बीरभूम : बमों से भरा बैग मिलने से इलाके में सनसनी

जिले के रामपुरहाट थाना इलाके के कालिकापुर के पास एक बाउंड्री वॉल के पास शुक्रवार सुबह एक बैग भर्ती ताजा बम मिलने की घटना के बाद उक्त इलाके में सनसनी फैल गयी.
बीरभूम. जिले के रामपुरहाट थाना इलाके के कालिकापुर के पास एक बाउंड्री वॉल के पास शुक्रवार सुबह एक बैग भर्ती ताजा बम मिलने की घटना के बाद उक्त इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उक्त स्थान की घेराबंदी कर दी.
इसके बाद बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गयी. पुलिस ने बताया की अपेल शेख के घर के करीब बैग में भर्ती जिंदा बम मिले हैं. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि पीले रंग के उक्त बैग में करीब आठ से दस बम हो सकते हैं. दोपहर के बाद उक्त बमों को बम निरोधक दस्ते के लोग बरामद कर ले गये. ये बम किसने यहां रखे थे और किस उद्देश्य से इसे रखा था इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










