कुंभ यात्रियों से भरी स्कॉर्पियो शेड से टकरायी, आठ लोग हुए घायल
Updated at : 20 Feb 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन

गोविंदपुर थाना अंतर्गत खड़काबाद के पास एनएच-19 पर गुरुवार की सुबह कुंभ यात्रियों से भरी स्कॉर्पियो (डब्ल्यूबी 06पी 7720) एक घर के शेड से टकराने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गये. घायलों में वाहन चालक व एक महिला भी शामिल है.
विज्ञापन
बर्दवान.
गोविंदपुर थाना अंतर्गत खड़काबाद के पास एनएच-19 पर गुरुवार की सुबह कुंभ यात्रियों से भरी स्कॉर्पियो (डब्ल्यूबी 06पी 7720) एक घर के शेड से टकराने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गये. घायलों में वाहन चालक व एक महिला भी शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एनएचएआइ की एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा. पुलिस स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है.कैसे हुई घटना :
बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के बर्दवान के एक दर्जन से अधिक लोग प्रयागराज में कुंभ स्नान कर स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में चालक श्याम प्रसाद को झपकी आने से खड़काबाद के पास स्कॉर्पियो सड़क किनारे दुकान की शेड से टकरा गयी. इससे उसमें सवार सरकारी स्कूल के शिक्षक विप्लव प्रतिहार, रोमा प्रतिहार, दिव्येंदु पाल, तन्मय फ्रंट, पिंकू घोष, बैंककर्मी मुकुल दास, अभिषेक नेगल, चालक श्यामा प्रसाद राय घायल हो गये. इसमें चालक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी 16 फरवरी को कुंभ नहाने गये थे. घटना के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से समीर कुंभकार बाल-बाल बचे. दुकान के समीप ईंट रखा हुआ था, जिससे वाहन टकरा गया. इससे शेड क्षतिग्रस्त हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




