ePaper

आरपीएफ ने बांकुड़ा स्टेशन से दो नाबालिगों को बचाया

Updated at : 14 Oct 2025 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ने बांकुड़ा स्टेशन से दो नाबालिगों को बचाया

इसी दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर दो नाबालिग लड़कों को बेचैनी से घूमते हुए देखा. संदेह होने पर, टीम ने उनसे विनम्रता से बातचीत की.

विज्ञापन

नन्हे-फरिश्ते ऑपरेशन के तहत घर से भागे बच्चों को चाइल्ड लाइन के हवाले किया गया बांकुड़ा. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), बांकुड़ा ने मंगलवार को बांकुड़ा रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग लड़कों को बरामद किया और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. दोनों लड़के अपने परिवार को बिना बताए घर से चले आये थे.

स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान हुई कार्रवाई

आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा के अनुसार, मंगलवार को आरपीएफ पोस्ट के एएसआई एसके सिन्हाबाबू, कांस्टेबल बी बाउरी, कांस्टेबल टी कुंडू और एलएसआई अल्पना कुमारी की टीम स्टेशन पर नियमित जांच कर रही थी. इसी दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर दो नाबालिग लड़कों को बेचैनी से घूमते हुए देखा. संदेह होने पर, टीम ने उनसे विनम्रता से बातचीत की. लड़कों ने बताया कि वे अपने परिवार के सदस्यों को बिना बताए घर छोड़कर चले आये हैं.

मेडिकल जांच के बाद चाइल्ड लाइन को सौंपा

ऑपरेशन “नन्हे-फरिश्ते ” के तहत तुरंत दोनों नाबालिगों को मौके पर बचाया गया. किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी आवश्यक औपचारिकताओं का पालन करते हुए उन्हें आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा लाया गया. इसके बाद, दोनों बच्चों की रेलवे अस्पताल बांकुड़ा में चिकित्सकीय जांच भी की गयी. सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, इन बचाए गये नाबालिग लड़कों को आगे की कार्रवाई और उनकी देखभाल के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन बांकुड़ा को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola