पुरुलिया अस्पताल तक फैला है आरजी कर का भ्रष्टाचार : विधायक सुदीप मुखर्जी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :12 Sep 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन

गुरुवार को पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुदीप मुखर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में धांधली व भ्रष्टाचार का जाल यहां पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तक फैला है.
विज्ञापन
पुरुलिया.
गुरुवार को पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुदीप मुखर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में धांधली व भ्रष्टाचार का जाल यहां पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तक फैला है. दावा किया कि आरजी कर अस्पताल में करोड़ों के भ्रष्टाचार व घपलों में डॉक्टर से लेकर व्यापारी तक गिरफ्तार हो रहे हैं, लेकिन भ्रष्टाचार व गड़बड़झाले के तार पुरुलिया अस्पताल से भी जुड़े हैं. गुरुवार को यहां पुरुलिया प्रेस क्लब में विधायक सुदीप मुखर्जी ने कहा कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार में शिक्षा से लेकर बालू, कोयला, राशन, खाद्य व स्वास्थ्य क्षेत्र में घपले किये गये हैं. आगे कहा कि सबसे बड़ा घोटाला स्वास्थ्य विभाग एवं सरकारी अस्पतालों से जुड़ा हुआ है. यह पूछने पर कि दावे या आरोप के समर्थन में क्या साक्ष्य है, विधायक ने जोर दिया कि सही समय पर वह कुछ सबूत पेश करेंगे. यह भी कि इस मुद्दे को वह राज्य विधानसभा में जोर-शोर से उठायेंगे. विधायक का आरोप है कि आरजी कर अस्पताल में अवैध रूप से ठेकेदारी के साथ सरकारी जमीन पर गलत ढंग से कैंटीन चलाने के आरोप में मां तारा ट्रेडर्स के मलिक विप्लब सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पुरुलिया अस्पताल के सफाई कार्य का भी टेंडर वर्षों से मां तारा ट्रेडर्स के नाम पर चल रहा है, जिसका मालिक विप्लब सिंह है. यहां दो अन्य कैंटीन भी सरकारी भूमि पर चल रहे हैं, जिसका किराया आज तक मेडिकल कॉलेज को नहीं मिला है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










