बांकुड़ा में हादसा, साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

जिले में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है. सोमवार सुबह बांकुड़ा-रानीगंज नेशनल हाईवे-60 पर गंगाजलघाटी के पालेरबांध चौराहे के पास एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान मेजिया के रामकृष्णपुर निवासी श्रीराम धांग के रूप में हुई है.

टक्कर मारकर फरार हुआ ट्रक

स्थानीय लोगों के अनुसार श्रीराम धांग दुर्लवपुर स्थित एक निजी फैक्टरी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक ईंट लदे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बांकुड़ा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया.

सड़क जाम कर विरोध जताया

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक नियंत्रण की मांग को लेकर नेशनल हाईवे-60 को जाम कर दिया. काफी देर तक सड़क अवरुद्ध रहने से यातायात प्रभावित रहा. पुलिस के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के आश्वासन देने के बाद लोगों ने जाम हटाया. लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola