जामुड़िया में पथश्री सड़क निर्माण को लेकर विरोध, ग्रामीणों ने काम रुकवाया

Updated:
विज्ञापन
जामुड़िया में पथश्री सड़क निर्माण को लेकर विरोध, ग्रामीणों ने काम रुकवाया

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इलाके के महत्वपूर्ण अर्जुन तालाब की सफाई शुरू नहीं होती, तब तक सड़क निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जायेगा.

विज्ञापन

अर्जुन तालाब की सफाई की मांग पर अड़े ग्रामीण, मौके पर पहुंची पुलिस जामुड़िया. जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी पंचायत अंतर्गत अर्जुन पाड़ा में शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. राज्य सरकार की पथश्री योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने बीच में ही रुकवा कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इलाके के महत्वपूर्ण अर्जुन तालाब की सफाई शुरू नहीं होती, तब तक सड़क निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जायेगा.

तालाब की गंदगी से बढ़ी समस्या

विरोध कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अर्जुन तालाब कई वर्षों से गंदगी और कचरे से भरा पड़ा है. स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब की दुर्दशा को लेकर पंचायत प्रधान और संबंधित अधिकारियों को कई बार जानकारी दी गयी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क जरूरी है, लेकिन तालाब की सफाई उससे भी अधिक आवश्यक है, क्योंकि गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है.

पुलिस पहुंची, जेसीबी हटायी गयी

विरोध की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. ग्रामीणों के कड़े रुख को देखते हुए सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फिलहाल वहां से हटा लिया गया है. तनाव को देखते हुए प्रशासन बातचीत के जरिये समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है.

प्रशासन ने दिया आश्वासन

पंचायत समिति सदस्य जगन्नाथ सेठ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि अर्जुन तालाब की सफाई के लिए आवश्यक राशि आवंटित कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि सफाई कार्य का कुछ हिस्सा पंचायत और कुछ कार्य इसीएल के सहयोग से कराया जायेगा. हालांकि ग्रामीण अब भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और उनका कहना है कि जब तक सफाई का काम धरातल पर शुरू नहीं होता, तब तक सड़क निर्माण नहीं होने दिया जायेगा.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola