निष्पक्ष चुनाव को प्रशासन मुस्तैद, हुई सर्वदलीय बैठक

Updated at : 23 Mar 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
निष्पक्ष चुनाव को प्रशासन मुस्तैद, हुई सर्वदलीय बैठक

आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सोमवार को जामुड़िया ब्लॉक विकास अधिकारी कार्यालय में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

जामुड़िया.

आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सोमवार को जामुड़िया ब्लॉक विकास अधिकारी कार्यालय में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गहन चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे. बैठक में मुख्य रूप से जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के पुलिस ऑब्जर्वर आईपीएस महेंद्र सिंह राणा उपस्थित थे.उनके साथ जामुड़िया के बीडीओ भास्कर विश्वास, चुनाव प्रभारी असीम कुमार दास और रिटर्निंग ऑफिसर सोमनाथ पाल ने विभिन्न दलों के नेताओं के साथ चुनाव संबंधी तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं पर सारगर्भित चर्चा की.

राजनीतिक दलों ने उठाया निष्पक्षता का भी मुद्दा

बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने अपनी-अपनी चिंताएं जाहिर करते हुए कहा कि नेता विश्वनाथ यादव ने मांग की कि मतदान को भयमुक्त बनाने के लिए सेना (केंद्रीय बलों) का रूट मार्च सभी केंद्रों पर कराया जाए। साथ ही, उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची अविलंब जारी करने की अपील की.भाजपा नेता तापस राय ने मांग की कि अगली बैठक में पुलिस ऑब्जर्वर के साथ नगर निगम के अधिकारियों को भी बुलाया जाए, ताकि चुनाव प्रचार के लिए होर्डिंग आवंटन की प्रक्रिया बिना किसी भेदभाव के पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके. माकपा नेता सुमित कवि ने मतदान केंद्रों पर होने वाली वेबकास्टिंग की जानकारी मांगी और कैमरों को सही दिशा व तरीके से लगाने पर जोर दिया ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

प्रशासन का आश्वासन

अधिकारियों ने सभी दलों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. बैठक में नामांकन प्रक्रिया, दीवार लेखन के नियम और विधि व्यवस्था से जुड़े चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गयी. उक्त बैठक में कांग्रेस के भक्ति चक्रवर्ती व परितोष बाउरी, तृणमूल कांग्रेस के आदित्य राणा, सन्नी चक्रवर्ती व राजीव सरकार, सीपीएम के सुकुमार सांगुइ और भाजपा के गोपाल मंडल सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola