दो विद्यार्थी घर पर ही भूल गये एडमिट कार्ड, ट्रैफिक पुलिस ने की मदद

Updated at : 10 Feb 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
दो विद्यार्थी घर पर ही भूल गये एडमिट कार्ड, ट्रैफिक पुलिस ने की मदद

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के मलानदिघी अंचल में सोमवार को दो माध्यमिक परीक्षार्थी अपने घर पर ही अपना एडमिट कार्ड भूल गये थे. परीक्षा सेंटर पहुंचने के बाद उन्हें अपनी गलती समझ में आयी. इसके बाद कांकसा ट्रैफिक गार्ड की पुलिस ने उक्त दोनों विद्यार्थियों की मदद की.

विज्ञापन

पानागढ़.

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के मलानदिघी अंचल में सोमवार को दो माध्यमिक परीक्षार्थी अपने घर पर ही अपना एडमिट कार्ड भूल गये थे. परीक्षा सेंटर पहुंचने के बाद उन्हें अपनी गलती समझ में आयी. इसके बाद कांकसा ट्रैफिक गार्ड की पुलिस ने उक्त दोनों विद्यार्थियों की मदद की. उक्त छात्रों के घर पहुंच कर उनका एडमिट कार्ड समय पर लाकर मदद की गयी. ट्रैफिक पुलिस के इस कार्य को लेकर माध्यमिक परीक्षार्थियों ने आभार जताया है.

उल्लेखनीय है कि कांकसा मलानदिघी उच्च विद्यालय के दो परीक्षार्थियों के अपना एडमिट कार्ड भूल जाने के मामले की जानकारी मिलने पर उक्त छात्र को ट्रैफिक गार्ड पुलिस के सिविक वॉलंटियर अमरनाथ मुखर्जी अपनी बाइक पर बैठाकर कुलड़िहा बागानपाड़ा पहुंचे. घर से एडमिट कार्ट के साथ छात्र को समय पर परीक्षा सेंटर पहुंचाया. वहीं ट्रैफिक गार्ड के एएसआइ प्रवीन कुमार पात्र ने भी एक विद्यार्थी को अपने वाहन से घर पहुंचा कर उसका एडमिट कार्ड लेकर छात्र को परीक्षा सेंटर तक पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola