ePaper

एडीपीसी का विद्यार्थियों के लिए जागरूकता अभियान

Updated at : 09 Sep 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
एडीपीसी का विद्यार्थियों के लिए जागरूकता अभियान

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रानीगंज थाने की निमचा चौकी की पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों के मन से डर दूर करने के लिए जेके नगर हाइस्कूल के छात्रों के पास पहुंच कर बाल तस्करी के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया.

विज्ञापन

रानीगंज.

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रानीगंज थाने की निमचा चौकी की पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों के मन से डर दूर करने के लिए जेके नगर हाइस्कूल के छात्रों के पास पहुंच कर बाल तस्करी के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया. इसके अलावा बाल विवाह को रोकने, साइबर फ्रॉड से निपटने, ड्रग्स से दूर रहने आदि विषयों पर भी बात की. साथ ही छेड़खानी से बचाव व सेफ ड्राइव सेव लाइफ के संबंध में भी जानकारी दी गयी.

जागरूकता शिविर में रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर विकास दत्ता, निमचा फांड़ी के आइसी मलय दास, रानीगंज के सेकेंड ऑफिसर इंस्पेक्टर अजय बाग, साइबर क्राइम डिवीजन ऑफिसर अफजल राजा, जेके नगर एसबीआइ बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल मुंशी, जेके नगर हाइस्कूल के प्रधान शिक्षक मोहम्मद शमीम समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. विद्यार्थियों को कई टेलीफोन नंबर दिये गये, जिनके माध्यम से संकट की स्थिति में पुलिस प्रशासन से संपर्क करने तथा किसी भी प्रकार की सहायता लेने के लिए उनका उपयोग करने को कहा गया.

शिविर में हिस्सा लेने आये अधिकारियों ने अपने अनुभव को स्कूल की छात्राओं के साथ साझा किया. इस बारे में विकास दत्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को संकट की स्थिति से निपटने के तरीके बताये गये. उन्हें यह भी बताया गया कि अगर उनके साथ कुछ गलत होता है तो वे तुरंत अपने अभिभावकों को बताएं और पुलिस का सहारा लें. इसके लिए उन्हें कुछ नंबर भी दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola