बोलपुर में पुलिस ने फिर पकड़ा 145 किलो गांजा

हालांकि पुलिस की भनक लगते ही उस कार का चालक मौके से फरार हो गया.
बोलपुर. जिले के बोलपुर में नशे के गोरखधंधे के मद्देनजर पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है. मंगलवार देर रात फिर बोलपुर में पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर एक कार से 145 किलोग्राम गांजा बरामद किया. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही उस कार का चालक मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार रात बोलपुर थाने की पुलिस ने बोलपुर के अन्नदापल्ली में खड़ी सफेद कार में तलाशी ली. कार की डिग्गी से गांजा से भरे कई पैकेट बरामद किये गये. सबका वजन करीब 145 किलोग्राम बताया गया है. मामले की जांच में जुटी पुलिस उस कार के चालक की तलाश में लग गयी है. मालूम रहे कि बोलपुर थाने की पुलिस ने परसों रात छापेमारी अभियान चला कर विवेकानंद पल्ली इलाके के एक मकान से करीब 65 किलोग्राम गांजा पकड़ा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










