करंट से ठेका मजदूर की मौत, मुआवजे को प्रदर्शन
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र स्थित नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में बीती शाम हुए दर्दनाक हादसे में बिजली का करंट लगने से एक ठेका मजदूर की मौत हो गयी.
विज्ञापन
जामुड़िया.
इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र स्थित नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में बीती शाम हुए दर्दनाक हादसे में बिजली का करंट लगने से एक ठेका मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सजल बाउरी (36) के रूप में की गयी है. वह वल्लभपुर पंचायत क्षेत्र के साहिबगंज इलाके का निवासी था. मिली जानकारी के अनुसार, सजल बाउरी ओसीपी क्षेत्र में बिजली लाइन से संबंधित काम कर रहे थे. तभी अचानक वह बिजली के खुले तार के संपर्क में आ गये और तगड़ा करंट लगने से झुलस गये. आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने इसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल में शव रख कर शोकाकुल परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










