खुली खदान में चाल धंसी एक की मौत, तीन गंभीर

Updated at : 22 Feb 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
खुली खदान में चाल धंसी एक की मौत, तीन गंभीर

कुल्टी थाना क्षेत्र के केंदुआ इलाके के निवासी के इस धंसान में मौत होने की सूचना पर उसके घर में मातम पसर गया. सुबह से ही उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

ऐसी घटना की जानकारी होने से बीसीसीएल प्रबंधन व पुलिस ने किया इंकार कुल्टी केंदुआ में सुबह से ही एक व्यक्ति के घर में है शोक, बेटे की मौत से माता-पिता बोझिल आसनसोल. कुल्टी थाना अंतर्गत बोड़ीरा इलाके में स्थित बीसीसीएल के ओसीपी में शुक्रवार तड़के में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. इस घटना से खदान में हलचल मच गयी. कोयला चोर अपने धंसान में फंसे अपने साथियों को किसी तरह वहां से निकालने में सफल रहे. कुल्टी थाना क्षेत्र के केंदुआ इलाके के निवासी के इस धंसान में मौत होने की सूचना पर उसके घर में मातम पसर गया. सुबह से ही उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस तथा बीसीसीएल के अधिकारियों से इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि इस प्रकार की किसी घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है. सूत्रों के अनुसार तीन व्यक्ति की हालत गंभीर है. आठ लोगों का इलाज विभिन्न जगहों पर चल रहा है. गौरतलब है कि बोड़ीरा में स्थित बीसीसीएल के ओसीपी में भारी संख़्या में कोयला चोर नियमित दाखिल होते हैं और अवैध रूप से बने सुरंगों में दाखिल होकर कोयला काटकर ले जाते है. किसी भी भोर के समय खदान के पास जाने पर यह नजारा आम है. इस खदान में नियमित दुर्घटनाएं भी होती है. सुरंग में कोयला काटने के दौरान चाल धंसने से अंदर कोयला काट रहे लोग फंस जाते हैं. जिसमें अनेकों की मौत हो चुकी है. इसके पहले भी यहां चाल धंसने से सुरंग में फंसे लोगों की निकालने की प्रक्रिया अपनायी जा चुकी है.स्थानीय सूत्रों के अनुसार शक्रवार तड़के एक सुरंग में करीब 15 लोग काम कर रहे थे. इसी दौरान चाल धंस गयी. जिसमें 10 लोग अंदर फंस गये. पांच लोग किसी तरह बाहर निकल गये. सूचना मिलते ही सारे कोयला चोर जमा हो गये और अंदर फंसे सभी की निकालने का काम शुरू हो गया. निकालने के दौरान एक की मौत हो गयी. शव के साथ घायलों को भी जल्द से जल्द बाहर निकाला गया. घायलों को विभिन्न जगहों पर दाखिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola