पुरुलिया: रघुनाथपुर में आग में झुलसकर मां-बेटे की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिले के सातुड़ी में आग में झुलसकर मां बेटे की मौत हो गयी. जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कोयला तोड़गांव में यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने मृतकों के नाम सीतामणि हेंब्रम (39) तथा प्रशांत हेमराम (8) बताये हैं.
विज्ञापन
पुरुलिया.
जिले के सातुड़ी में आग में झुलसकर मां बेटे की मौत हो गयी. जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कोयला तोड़गांव में यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने मृतकों के नाम सीतामणि हेंब्रम (39) तथा प्रशांत हेमराम (8) बताये हैं. ये लोग सातुड़ी थाना क्षेत्र के कपास डांगा गांव के रहने वाले थे. पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान सीतामणि अपने मायके कोयलातोड़ आई थी. सोमवार रात एक कमरे में सीतामणि अपने पुत्र प्रशांत और मां लक्ष्मी मुर्मू के साथ सोयी हुई थी. सुबह पास के कमरे में सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों ने कमरे से धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झुलसे हुए तीनों लोगों को रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने सीतामणि तथा प्रशांत को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी मुर्मू का इलाज अस्पताल में चल रही है. पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया है किसी कारणवश से इनके बिछौने में आग लगने के कारण ही यह दुर्घटना हुई है. हालांकि इसके पीछे और भी कोई रहस्य है या नहीं पुलिस उसकी जांच कर रही है. मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया देवी महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










