बंगाल चुनाव 2026: सैंथिया में बोले अभिषेक बनर्जी- मोदी की गारंटी मतलब जीरो वारंटी, ममता की गारंटी खांटी सोना

Updated at : 11 Apr 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
Modi Guarantee Zero Warranty Abhishek Banerjee West Bengal Election 2026

Modi Guarantee Zero Warranty: बंगाल चुनाव 2026 के प्रचार अभियान के दौरान बीरभूम के सैंथिया में अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के घोषणापत्र और मोदी की गारंटी पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने लक्ष्मी भंडार और बंगाल के बकाया फंड को लेकर केंद्र को घेरा. जनसभा की बड़ी बातें यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Modi Ki Guarantee Zero Warranty| सैंथिया/बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीरभूम जिले के सैंथिया में शनिवार को राजनीतिक पारा उस समय चढ़ गया, जब तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सैंथिया विधानसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी नीलाबती साहा व अन्य उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित रैली से अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी असल में ‘जीरो वारंटी’ है, जबकि ममता बनर्जी का वादा ‘खांटी सोना’ यानी खरा सोना की तरह है.

मोदी की गारंटी सिर्फ धोखा और जुमला : अभिषेक

अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार के पुराने वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता आज भी 15 लाख रुपए और सालाना 2 करोड़ नौकरियों का इंतजार कर रही है. उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी का मतलब है केवल धोखा. बिहार चुनाव में महिलाओं को पैसे दिये गये और चुनाव खत्म होते ही भाजपा नेता पैसे वापस मांगने पहुंच गये. यह इनकी असलियत है.

भाजपा के घोषणा पत्र पर भी बोला हमला

भाजपा के चुनावी घोषणापत्र को अभिषेक ने केवल सब्जबाग दिखाने वाला कागज बताया. उन्होंने कहा कि टीएमसी की ‘10 प्रतिज्ञाएं’ सौ प्रतिशत पूरी होंगी. अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जान-बूझकर बंगाल का लाखों-करोड़ों रुपए का फंड रोक दिया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मनरेगा, आवास योजना के पैसे केंद्र ने नहीं दिये : बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 100 दिन के काम की गारंटी देने वाली योजना MGNREGA, सभी को पक्का मकान देने का वादा करने वाली आवास योजना और जल जीवन मिशन के पैसे केंद्र ने नहीं दिये, लेकिन ममता बनर्जी ने अपने दम पर लोगों का बकाया चुकाया. अभिषेक ने कहा कि केंद्र से फंड मिले या न मिले, बंगाल में लक्ष्मी भंडार, स्वास्थ्य साथी और युवा साथी जैसी योजनाएं कभी बंद नहीं होंगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण

जनता को लाइनों में खड़ा करना भाजपा का विकास : टीएमसी

केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है. रात 12 बजे रेल टिकट के दाम बढ़ जाते हैं, लोकल ट्रेन एक्सप्रेस बन जाती है. नोटबंदी, आधार और अब गैस सिलेंडर एवं SIR के लिए जनता को सिर्फ लाइनों में खड़ा करना ही इनका विकास है. उन्होंने कहा कि एक ओर मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आपकी जेब पर 1500 रुपए का बोझ डाला है, तो दूसरी ओर ममता बनर्जी ने लक्खी भंडार के जरिये आपको राहत दी है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

धर्म की राजनीति बनाम सर्वधर्म सद्भाव

अभिषेक बनर्जी ने मतदाताओं से अपील की कि वे तय करें कि उन्हें हिंदू-मुस्लिम और जात-पांत की राजनीति करने वाली भाजपा चाहिए या सर्वधर्म समभाव को मानने वाली ममता बनर्जी. उन्होंने लोगों को भाजपा के छलावे से बचने और विकास के लिए टीएमसी को वोट देने का आग्रह किया. मंच पर बीरभूम जिले के टीएमसी प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

भवानीपुर से मेरा पत्ता काटना चाहती थी BJP, केशियारी में बोलीं ममता बनर्जी, 90 लाख वोटर और UCC पर आर-पार

खड़गपुर में अभिषेक बनर्जी की सीक्रेट मीटिंग, चुनाव से पहले मेदिनीपुर-घाटाल के नेताओं को दिया जीत का मंत्र

अभिषेक बनर्जी बोले- कांग्रेस को वोट दिया तो भाजपा जीतेगी, ममता बनर्जी ने अकेले लड़ी SIR की लड़ाई

बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में अभिषेक बनर्जी और TMC उम्मीदवार पर पोता कीचड़, पोस्टर फाड़े, राजनीति गरमायी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola