दिरहम, डॉलर व भारतीय मुद्रा संग बड़ौदा का बाशिंदा एसएसटी के हत्थे, राशि जब्त कर छोड़ा गया शख्स
Published by :AMIT KUMAR
Published at :28 Mar 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से ही स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) रेस है. पुलिस के साथ नाका चेकिंग के दौरान प्रतिदिन ही टीम को सफलता हाथ लग रही है.
विज्ञापन
आसनसोल.
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से ही स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) रेस है. पुलिस के साथ नाका चेकिंग के दौरान प्रतिदिन ही टीम को सफलता हाथ लग रही है. शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी मोड़ के पास शुक्रवार रात को कोलकाता से आसनसोल आने के क्रम में एक चार पहिया वाहन को रोक कर जांच के दौरान 400 डॉलर, 6280 दिरहम और 1,08,500 भारतीय रुपये बरामद हुआ. इस गाड़ी में अहमदाबाद (गुजरात) जिला के बड़ौदा शहर के निवासी सिद्धार्थ विजय भाई सवार थे. पूछताछ में वे विदेशी व देशी मुद्रा का सोर्स से जुड़ी कोई कागजात नहीं दिखा पाये. जिसके कारण पुलिस ने इस पैसे को जब्त किया और आसनसोल साउथ थाना में जीडीई संख्या 1736 दर्ज की. इसी दिन दुर्गापुर और बराकर इलाके में भी भारी कैश पकड़ा गया. दुर्गापुर थाना क्षेत्र इलाके में नाका चेकिंग के दौरान तीन लाख रुपये जब्त हुआ और जीडीई संख्या 119 दर्ज हुई. कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर पुलिस फांडी अंतर्गत बराकर नाका पर 3.16 लाख रुपये पकड़ा गया और जीडीई संख्या 1057 दर्ज हुई.गौरतलब है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पश्चिम बर्दवान जिला में इंटरस्टेट और इन्टरडिस्ट्रिक्ट के साथ जिला के अंदर कुल 19 नाका पर सहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. दोपहिया और चौपहिया वाहनों के साथ बस व ट्रकों की भी तलाशी ली जा रही है. हर दिन कुछ न कुछ पकड़ा जा रहा है.निर्धारित नियमानुसार 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि लेकर चलने पर उसका स्रोत बताना जरूरी है, अन्यथा सारी राशि जब्त कर ली जायेगी. शुक्रवार को देशी और विदेशी मुद्रा पकड़ा गया. गुरुवार और बुधवार जुबली मोड़ पर झारखंड से आ रही बस की जांच के दौरान भारी मात्रा में गांजा और 80 मोबाइल फोन बरामद हुआ. आगामी दिनों में और भी नाका बनाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




