कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री का बोलपुर दौरा रद्द

कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बीरभूम दौरा रद्द कर दिया गया. बताया जाता है कि 19 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलपुर गीतांजलि प्रेक्षागृह में प्रशासनिक बैठक होने वाली थी.
बीरभूम-पानागढ़ : कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बीरभूम दौरा रद्द कर दिया गया. बताया जाता है कि 19 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलपुर गीतांजलि प्रेक्षागृह में प्रशासनिक बैठक होने वाली थी. लेकिन कोरोना वायरस को लेकर उक्त कार्यक्रम को प्रशासनिक स्तर पर रद्द कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गयी है. जिला प्रशासन द्वारा उक्त आशय की जानकारी दी गई है. बोलपुर के बल्लभपुर में मुख्यमंत्री के रहने की व्यवस्था की गई थी. मुख्यमंत्री को 18 की शाम को बीरभूम आना था. 19 को प्रशासनिक बैठक के बाद 20 मार्च को पुनः कोलकाता रवाना होने का कार्यक्रम था. बीरभूम जिला शासक मौमिता गोदारा बसु ने बताया कि इस बाबत मुख्यमंत्री कार्यालय से एक पत्र आया है जिसके तहत उक्त कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




