कल्ला मोड़ पर चार गाड़ियों में भिड़ंत, कई लोग जख्मी

Updated at : 21 Mar 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
कल्ला मोड़ पर चार गाड़ियों में भिड़ंत, कई लोग जख्मी

कालीपहाड़ी के पास आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के कल्ला मोड़ स्थित नेशनल हाइवे (एनएच) - 19 पर चार गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

आसनसोल.

कालीपहाड़ी के पास आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के कल्ला मोड़ स्थित नेशनल हाइवे (एनएच) – 19 पर चार गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में कई लोग घायल हो गये और मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. दुर्घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गये.

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार चालक मोहम्मद आजाद सैयद ने बताया कि उनकी गाड़ी सिग्नल पर खड़ी थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इसके बाद एक के बाद एक चार गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. ट्रैफिक अधिकारी संजय कुमार भौमिक ने बताया कि मौके पर मौजूद रहते ही हादसा हुआ, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई और वाहनों को जब्त किया गया.

जाम के बाद यातायात सामान्य, जांच जारी

दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola