जामुड़िया पुलिस ने की चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छह दिसंबर को शिरीष डांगा के जमाईं पाड़ा निवासी राकेश माण्ड जमाई को शिवपुर मोड़ से गिरफ्तार किया.
जामुड़िया. जामुड़िया थाना क्षेत्र के एक निजी कारखाने के गेस्ट हाउस से चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया गया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. ज्ञात हो कि 30 नवंबर को दामोदरपुर इलाके में स्थित एक निजी कारखाने के गेस्ट हाउस से हरिपुर सात नंबर छोरा कोलियरी निवासी जनार्दन महतो की बाइक चोरी हो गई थी. पीड़ित ने पांच दिसंबर को जामुड़िया थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलने के बाद जामुड़िया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छह दिसंबर को शिरीष डांगा के जमाईं पाड़ा निवासी राकेश माण्ड जमाई को शिवपुर मोड़ से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की गयी बाइक को जामुड़िया नंदी पार्क के पीछे एक ईंट-भट्ठे में छुपा कर रखा है. बाइक का नंबर प्लेट भी हटा दिया गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आसनसोल जिला अदालत में पेश किया. अदालत ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
रविवार को आरोपी को फिर से जेल भेज दिया गया. चोरी हुई बाइक मिलने पर बाइक मालिक जनार्दन महतो ने जामुड़िया थाना पुलिस की सराहना की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने बहुत जल्द चोर को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया और उनकी बाइक भी उन्हें वापस दिला दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




