रानीगंज व जामुड़िया में खूब हुआ जलाभिषेक

Updated at : 14 Jul 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
रानीगंज व जामुड़िया में खूब हुआ जलाभिषेक

सावन के पावन महीने के प्रथम सोमवार के अवसर पर रानीगंज और जामुड़िया अंचल के सभी शिवालयों में ''हर हर महादेव'' के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा. बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भांग, धतूरा, बेलपत्र सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की, और पुण्य लाभ अर्जित किया.

विज्ञापन

रानीगंज.

सावन के पावन महीने के प्रथम सोमवार के अवसर पर रानीगंज और जामुड़िया अंचल के सभी शिवालयों में ””हर हर महादेव”” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा. बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भांग, धतूरा, बेलपत्र सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की, और पुण्य लाभ अर्जित किया.

रानीगंज में कांवड़ियों का उत्साह व सेवा शिविर : हमेशा की तरह, रानीगंज के रानीसायर कदमडांगा स्थित जोड़ा महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. रविवार की मध्यरात्रि से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु रानीगंज के दामोदर नदी से लगभग 11 किलोमीटर पैदल यात्रा कर जोड़ा महादेव मंदिर पहुंचे और बाबा कामेश्वर नाथ एवं महेश्वरनाथ को जल अर्पित किया. कांवड़ियों की सुविधा के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं. कई स्थानों पर कांवरियों के लिए पानी, शरबत, चाय और नाश्ते का इंतजाम किया था. वहीं, रानीगंज के शिशु बागान मोड़ पर चलो अमरनाथ यात्रा को संचालित करने वाली शिव शक्ति जन सेवा संस्था की ओर से भी कांवरियों के लिए चाय और शरबत की व्यवस्था की गई थी. इसके अलावा, तार बांग्ला मोड़ और अन्य कई स्थानों पर शिव भक्तों द्वारा कांवरियों के स्वागत हेतु चाय, बिस्कुट और पानी/शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी.

रानीगंज में सेवा शिविरों का एक और उदाहरण रानीगंज नर्सिंग होम टैक्सी स्टैंड द्वारा पंजाबी मोड़ इलाके में लगाया गया शिविर था, जहां उनके पदाधिकारियों ने कांवरियों की सेवा की. तार बांग्ला इलाके में नीलकंठ शिव मंदिर कमेटी की तरफ से भी एक शिविर लगाया गया था, जहां कांवरियों को पूजा सामग्री भी उपलब्ध कराई गई. युवा उड़ान की तरफ से दिनेश सोनी के नेतृत्व में शनि मंदिर के पास एक विशेष शिविर लगाया गया, जहां प्रकृति के तत्वों का उपयोग करके महादेव का अलौकिक दृश्य बनाया गया था. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से रानीगंज में स्टेट बैंक के समक्ष भी एक शिविर लगाया गया यहां पर भी कांवड़ियों की सेवा की गई. जामुड़िया में भी दिखी भक्ति की लहर : दूसरी ओर, जामुड़िया के बाजार स्थित शिव मंदिर, बाबा दटेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भी ””हर हर महादेव””, ””जय भोलेनाथ”” और ””ओम नमः शिवाय”” के उद्घोष के साथ काफी संख्या में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर पुण्य अर्जित किया. सावन के पहले सोमवार पर भक्तों में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola