ePaper

दरभंगा, मुजफ्फरपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, आपकी ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है

Updated at : 23 Dec 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News trains route changed

Indian Railways News

Indian Railways News: हावड़ा डिजीवन में दो स्टेशनों के बीच पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिये जाने की वजह से बिहार और उत्तराखंड जाने वाली 3 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन कर दिया गया है. रेलवे की ओर से बताया गया है कि बिहार के दरभंगा, मुजप्फरपुर और उत्तराखंड के देहरादून से कोलकाता जाने वाली ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, उसकी लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

Indian Railways News| आसनसोल (पश्चिम बंगाल), राम कुमार : दरभंगा, मुजफ्फरपुर और देहरादून से कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपने 23 दिसंबर को इस ट्रेन में टिकट बुक करवायी है, तो जान लीजिए कि आपकी ट्रेन का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है. दरभंगा, मुजफ्फरपुर और देहरादून से अगर आपको ट्रेन में सवार होना है, तो कोई दिक्कत नहीं है. अगर आप हावड़ा और दरभंगा के बीच किसी स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि आपकी ट्रेन उस स्टेशन पर आयेगी या नहीं.

बर्धमान-बंडेल-दमदम मार्ग से चलेगी मैथिली एक्सप्रेस

रेलवे ने बताया है कि देहरादून से हावड़ा के बीच चलने वाली 12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन 23 दिसंबर 2025 को बर्धमान-बंडेल मार्ग से चलेगी. मुजप्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस 23 दिसंबर 2025 को बर्धमान-बंडेल मार्ग से चलेगी. दरभंगा-कोलकाता मैथिली एक्सप्रेस ट्रेन 24 दिसंबर 2025 को बर्धमान-बंडेल-दमदम जंक्शन मार्ग से चलेगी. ट्रेन का ठहराव बंडेल और नैहाटी स्टेशनों पर होगा.

Indian Railways News: जौग्राम और पल्ला रोड स्टेशनों के बीच ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि हावड़ा डिवीजन के जौग्राम और पल्‍ला रोड स्टेशनों के बीच फीडर वायरिंग कार्य के लिए 24 दिसंबर और 25 दिसंबर को 90 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. इसकी वजह से इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

  • 12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 23.12.2025 को बर्धमान-बंडेल मार्ग से चलेगी.
  • 15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस 23.12.2025 को बर्धमान-बंडेल मार्ग से चलेगी.
  • 15234 दरभंगा-कोलकाता मैथिली एक्सप्रेस 24.12.2025 को बर्धमान-बंडेल-दमदम जंक्शन मार्ग से चलेगी. ट्रेन का बंडेल और नैहाटी स्टेशनों पर ठहराव होगा.

इसे भी पढ़ें

हावड़ा से आने-जाने वाली कई ट्रेनें चली विलंब से, यात्री रहे परेशान

Dhanbad News: बदले मार्ग से चलेगी दुरंतो व हावड़ा- बीकानेर- हावड़ा एक्सप्रेस

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola