भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बंगाल से एक और बांग्लादेशी आतंकवादी गिरफ्तार

एसटीएफ की गिरफ्त में जेएमबी आतंकवादी अब्बासुद्दीन मुल्ला.
JMB Terrorist Arrest in Bengal: पुलिस ने बताया कि अब तक गिरफ्तार इन 3 आतंकवादियों पर मुस्लिम युवकों को देश के खिलाफ भड़काने और देश के खिलाफ युद्ध का षड्यंत्र रचने के लिए प्रेरित करने का आरोप है. इनका संबंध जमात के मॉड्यूल से है. ये लोग जिले समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम युवकों को धार्मिक उन्माद फैला रहे थे. इनकी योजना देश के कई प्रमुख लोगों पर हमले की भी थी. अपनी साजिशों को अंजाम देने के लिए ये लोग युवाओं का ब्रेनवॉश करते थे.
Terrorist Arrest in Bengal| बीरभूम, मुकेश तिवारी : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच एक और बांग्लादेशी आतंकवादी पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार हुआ है. बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के 2 सदस्यों को राज्य एसटीएफ ने गुप्त सूचना के बाद गुरुवार की आधी रात को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के बाद एसटीएफ की टीम ने दक्षिण 24 परगना डायमंड हार्बर के पात्रा ग्राम में छापेमारी कर इसी आतंकी संगटन के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम अब्बासुद्दीन मुल्ला है. इसके पास से कई प्रतिबंधित धार्मिक पुस्तकें, लैपटॉप और पेन ड्राइव बरामद हुए हैं.
नलहाटी और मुरारई से गिरफ्तार हुए थे 2 आतंकी
बंगाल एसटीएफ की टीम ने पिछले दिनों गुप्त सूचना के आधार पर नलहाटी और मुरारई से 2 बांग्लादेशी आतंकियों अजमल हुसैन (28) और साहेब अली खान (28) को गिरफ्तार किया था. अजमल जिले के नलहाटी तथा साहेब मुरारई का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि 2 दिन पहले ही जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक मिले थे. अब 2 जेएमबी सदस्यों की गिरफ्तारी से बीरभूम जिले के लोगों में दहशत का माहौल है.
मुस्लिम युवकों को देश के खिलाफ भड़काते थे आतंकी
पुलिस ने बताया कि अब तक गिरफ्तार इन 3 आतंकवादियों पर मुस्लिम युवकों को देश के खिलाफ भड़काने और देश के खिलाफ युद्ध का षड्यंत्र रचने के लिए प्रेरित करने का आरोप है. इनका संबंध जमात के मॉड्यूल से है. ये लोग जिले समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम युवकों को धार्मिक उन्माद फैला रहे थे. इनकी योजना देश के कई प्रमुख लोगों पर हमले की भी थी. अपनी साजिशों को अंजाम देने के लिए ये लोग युवाओं का ब्रेनवॉश करते थे.
पश्चिम बंगाल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मिट्टी के टूटे-फूटे घर में रहता है साहेब अली खान
एसटीएफ की गिरफ्त में आया साहेब अली खान मुरारई में चापड़ा गांव का रहने वाला है. वह पेशे से वाहन ड्राइवर है. परिवार में मां, दो बहनों और एक भाई हैं. टूटी-फूटी स्थिति में एक मिट्टी का घर है. घर देख एसटीएफ अधिकारी भी दंग रह गये. घर की तलाशी ली, तो प्रतिबंधित धार्मिक किताबें ,पेन ड्राइव मिले. हालांकि, साहेब की मां सकीना बीबी ने कहा कि उनका बेटा शांत और निर्दोष है. कभी भी ऊंची आवाज में भी किसी से बात नहीं करता. साहेब की असलियत जानकर इलाके के लोग भी सन्न हैं.
डॉक्टरी की आड़ में आतंकी गतिविधियां संचालित करता था अजमल हुसैन
साहेब का साथी नलहाटी निवासी अजमल हुसैन डॉक्टरी करता है. वह आम लोगों की चिकित्सा की आड़ में आतंकी गतिविधि को अंजाम देता था. उनके पिता जॉर्जिस मंडल का कहना है कि उनका बेटा कोई गलत काम नहीं करता. मुरारई से शाह इमाम नामक एक कट्टरपंथी मौलवी कुछ धार्मिक पुस्तकों को उनके पुत्र को पढ़ने के लिए देता था. एसटीएफ ने घर से लैपटॉप, कई बांग्लादेशी धार्मिक पुस्तकें जब्त की है. 3 आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ इनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें
India Pakistan Conflict: पानागढ़ में एयरफोर्स ने पंचायत सदस्यों के साथ बीडीओ ऑफिस में की अहम बैठक
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बंगाल से जेएमबी के 2 आतंकवादी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




