ePaper

आदिवासी कुड़मी समाज की विशाल विरोध सभा

Updated at : 09 Oct 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी कुड़मी समाज की विशाल विरोध सभा

प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार किए गए सभी कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की और पुलिस के दमन के खिलाफ विरोध प्रकट किया.

विज्ञापन

झारखंड, बांकड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर और पड़ोसी राज्यों से भीड़, गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग पुरुलिया. आदिवासी कुड़मी समाज ने बुधवार को टामना थाना अंतर्गत प्रस्तावित बस स्टैंड मैदान में विशाल विरोध सभा आयोजित की. कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी. जिले के साथ ही झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर और पड़ोसी झारखंड तथा ओडिशा के विभिन्न इलाकों से हजारों लोग सभा में शामिल हुए. कुड़मी समाज के अनुसार 20 सितंबर को आयोजित रेल अवरोध कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने कठोर कार्रवाई करते हुए कोटशिला समेत कई स्थलों पर कार्यकर्ताओं को पीटा और लगभग 51 लोगों को गिरफ्तार किया था. प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार किए गए सभी कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की और पुलिस के दमन के खिलाफ विरोध प्रकट किया. उसी क्रम में जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया. सभा में आदिवासी कुड़मी समाज के मुख्य सलाहकार अजीत प्रसाद महतो, झारखंड के गिरिडीह से सांसद सीपी चौधरी, मांडू के विधायक तिवारी महतो, गिरफ्तार परिवारों के सदस्य और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे. अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि उनकी लड़ाई अपने अधिकारों के लिए जारी रहेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 2026 से पहले राज्य के मुख्यमंत्री केंद्र को सीआइआर रिपोर्ट की कमांड और जस्टिफिकेशन नहीं भेजते हैं, तो कुड़मी समाज तृणमूल के पक्ष में एक भी वोट नहीं देगा. महतो ने विभिन्न थानों में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ लगातार प्रदर्शन और आंदोलन जारी रखने की भी घोषणा की. सभा के दौरान यह जानकारी मिली कि 51 गिरफ्तारियों में से तीन को न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola