रानीगंज : हनुमान मंदिर की वार्षिकी पर भंडारे में उमड़े हजारों भक्त
Updated at : 30 Jan 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन

रानीगंज ब्लॉक के निमचा करनाली गेट स्थित काली मंदिर प्रांगण में हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय अनुष्ठान हुआ. इसके तहत 24 घंटाव्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन हुआ. इसका समापन गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ हो गया.
विज्ञापन
रानीगंज.
रानीगंज ब्लॉक के निमचा करनाली गेट स्थित काली मंदिर प्रांगण में हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय अनुष्ठान हुआ. इसके तहत 24 घंटाव्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन हुआ. इसका समापन गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ हो गया. मौके पर विशाल भंडारा भी आयोजित हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी व खीर का प्रसाद ग्रहण किया.अनुष्ठान में विशिष्ट अतिथियों के रूप में आसनसोल के उप-मेयर व आइएनटीटीयूसी के जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक, रानीगंज ब्लॉक टाउन तृणमूल के अध्यक्ष-सह-पार्षद रूपेश यादव, आसनसोल दक्षिण ग्रामीण तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण दास एवं विराट शिवानंद आश्रम के बाबा शिवानंद महाराज उपस्थित थे. सभी अतिथियों ने मंदिर में माथा टेका एवं प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर कमेटी के प्रमुख सदस्य संतोष कुमार, मनोज सिंह, हरेराम प्रसाद, रामकुमार सिंह, सुभाष तिवारी, सुजीत सिंह, मिथिलेश सिंह, रामाशंकर सिंह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मंदिर कमेटी के प्रमुख व मुख्य कर्ताधर्ता राजू सिंह ने बताया कि मंदिर की स्थापना की वर्षगांठ बीते 16 वर्षों से मनायी जा रही है. इस वर्ष भी 24 घंटे का हरिनाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




